हरदोई: गोपामाऊ के हरियावां ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत थमरवा में संत रविदास जयंती का आयोजन बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां के आदर्श इंटर कॉलेज थमरवा में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टड़ियावां ब्लॉक प्रमुख रबिप्रकाश और विशिष्ट अतिथि अध्यापक वेद प्रकाश मस्ताना गुरुजी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।
आयोजक दिनेश पाल व उनके सहयोगियों के द्वारा मुख्य अतिथि रविप्रकाश का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संत रविदास जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। कार्यक्रम के आयोजक दिनेश पाल मंडल महामंत्री भाजपा, सहयोगी कृष्ण मुरारी अवस्थी और समस्त क्षेत्रवासियों ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम के माध्यम से संत रविदास जी के संदेश को फैलाने और उनके आदर्शों को अपनाने का एक अच्छा प्रयास किया गया है। मंच संचालक अभिषेक पाल ने कार्यक्रम को बहुत ही अच्छे से संभाला भंते नंदकिशोर, पुष्कर और मंडल अध्यक्ष की उपस्थिति ने भी कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।
रिपोर्ट – सईद अहमद