हरदोई : आज दिनांक 10 जनवरी 2026 को
राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जयंती) के अवसर पर शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज हरदोई एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हरदोई में वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, रैली तथा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई द्वारा आयोजित किया गया। आयोजन जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई रीता कौशिक के दिशा-निर्देश तथा अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेंद्र प्रताप के निर्देशानुसार राजकीय इंटर कालेज व राजकीय बालिका इंटर कालेज हरदोई में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में अशोक कुमार व शिवम कश्यप तथा दिनेश कुमार द्वारा बताया गया कि स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। जो युवाओं को प्रेरित करने और एक स्वस्थ एवं लचीले समाज के निर्माण में उनकी भूमिका को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित है। शिविर में छात्रों को वाद विवाद, निबन्ध प्रतियोगिता तथा रैली का आयोजन किया गया। जिसमे निबन्ध प्रतियोगिता में पहला स्थान उत्कर्ष अवस्थी, व द्वितीय स्थान अद्रतिया कुशवाहा तथा तीसरा स्थान शिवम पाल तथा वाद विवाद प्रतियोगिता में सोनू यादव व द्वितीय स्थान अद्रतिय कुशवाहा तथा राम सुनीत कुशवाहा द्वारा स्थान प्राप्त किया गया।
प्रतियोगिता प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी की गई। और कक्षा में अच्छी संगत के सहपाठी और उज्जवल भविष्य के लिए दृढ़ संकल्प होकर युवा शक्ति को बढ़ाने के बारे में जानकारी दी और संस्थान में वाद – विवाद प्रतियोगिता, मैराथन प्रतियोगिता तथा रैली के आयोजन में छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया। शिविर में राजकीय इंटर कालेज की ओर से श्याम नारायण यादव, अंजली सिंह ममता राणा पर्ताक्षी मिश्रा, स्वांति चंदेल, अजय कुमार शुक्ला तथा राजकीय बालिका इंटर कालेज की ओर से प्रधानाचार्या सुमन देवी, प्रिया पाण्डेय, स्मिता प्रतियूषा सिंह व अधिक संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट – सईद अहमद