हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर मोड़ पर ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। दोनों को एंबुलेंस से शाहजहांपुर जनपद की जलालाबाद सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। युवक को शाहजहांपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसा नारायनपुर-कमालपुर मार्ग पर रविवार को हुआ।
कमालपुर के मजरा दिबनापुर निवासी गोविंद (19) कक्षा 12 का छात्र था। पिता किशन पाल के मुताबिक, उनकी ससुराल सीतापुर के अकोहरा में है। रविवार की सुबह सूचना मिली कि पत्नी सुनीता (52) की चाची का निधन हो गया। गोविंद, मां सुनीता को लेकर बाइक से अकोहरा गांव के निकला था। इस दौरान पचदेवरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर मोड़ पर सीमेंट की ईंट लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें सुनीता और गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को जलालाबाद सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने सुनीता को मृत घाेषित कर दिया और गोविंद को चिकित्सक ने शाहजहांपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां गोविंद का इलाज चला। देर शाम गोविंद ने दम तोड़ दिया। गोविंद चार भाई और एक बहन में सबसे छोटा था।
यह भी पढ़ें: जिंदगी से ऊब गई हूं , सुसाइड नोट में लिखा….नौकरी न मिलने से छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान