जन्मतिथि और नाम का नहीं बनाएं पासवर्ड, व्हाट्सएप पर लगाएं टू स्टेप लॉक…

100 News Desk
1 Min Read

मुरादाबाद: साइबर ठगी से बचना है तो व्हाट्सएप पर टू स्टेप लॉक लगाएं। और सोशल मीडिया एकाउंट, मेल पर अपने नाम और जन्म तिथि का पासवर्ड बनाने से बचें। यह जानकारी साइबर एक्सपर्ट डॉ. रक्षित टंडन ने पंचायत भवन में आयोजित साइबर सुरक्षा पर आयोजित कार्यशाला में दी।

कार्यशाला में डॉ. रक्षित टंडन ने साइबर ठगी से बचने के टिप्स दिए। उन्होंने संचार साथी एप के बारे में विस्तार से समझाया। एप पर मोबाइल खोने की जानकारी भी दी जा सकती है साथ ही आप कैसे पता लगाएं कि आपके नाम पर कितने सिम जारी किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि लोग कैसे छोटी-छोटी गलती करके साइबर अपराध का शिकार हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आपको लगता है कि मोबाइल में आपका डाटा सुरक्षित है लेकिन यदि आप सतर्क नहीं है तो साइबर अपराधी आपका डाटा आसानी से चोरी कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने सभी से व्हाट्सएप पर टू स्टेप लॉक लगवाया। भूलकर भी अपने नाम और जन्म तिथि का पासवर्ड न बनाएं। कार्यशाला में डीआईजी मुनिराज जी, एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, एसपी देहात कुंवर अकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
Leave a Comment