उत्तर प्रदेश में कब है मकर संक्रांति की छुट्टी? योगी सरकार ने जारी किया आदेश, 14 या 15 जनवरी…

100 News Desk
2 Min Read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नया आदेश लागू हुआ ! योगी सरकार ने मकर संक्रांति के अवकाश में बदलाव कर दिया है। पहले सरकार ने 14 जनवरी 2026 को निर्बंधित (वैकल्पिक) अवकाश घोषित किया था, लेकिन अब इसे परिवर्तित करके 15 जनवरी 2026, गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश जारी किया गया है। यूपी सहित देशभर में मकर संक्राति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जा रहा है।

सभी जिलों में इस सार्वजनिक अवकाश के लिए शासन से पत्र जारी किया गया है। कई राज्यों में इस दिन खिचड़ी बनाने और बांटने की है परंपराउत्तर भारत के कई राज्यों में इस दिन खिचड़ी बनाना, खाना और दान करना एक पुरानी परंपरा है। यही कारण है कि मकर संक्रांति का नाम आते ही खिचड़ी का स्मरण स्वतः हो जाता है। परंपरा के पीछे केवल स्वाद नहीं, बल्कि गहरी आस्था और सामाजिक भावना जुड़ी मानी जाती है। मकर संक्रांति के समय ठंड अपने चरम पर होती है। ऐसे मौसम में खिचड़ी शरीर के लिए लाभकारी मानी जाती है।

दाल और चावल का संतुलन शरीर को आवश्यक ऊर्जा देता है, जबकि घी पाचन शक्ति को मजबूत करता है। यह भोजन हल्का, सुपाच्य और पोषण से भरपूर होता है। इसके साथ ही खिचड़ी का दान सामाजिक समरसता का प्रतीक माना गया है। इस दिन जरूरतमंदों को भोजन या सामग्री देने से सहयोग और करुणा का भाव बढ़ता है। कुल मिलाकर, मकर संक्रांति पर खिचड़ी खाने की परंपरा आस्था, स्वास्थ्य और सामाजिक मूल्यों का सुंदर संगम है, जो इस पर्व को विशेष अर्थ देता है।

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
1 Comment