लखीमपुर खीरी: ब्लॉक बिजआ ग्राम पंचायत मूडा सबारान मदरसा इस्लामिया व माँ शारदे ज्ञान मंदिर विद्यालय मे बड़ी धूम धाम से 26 जनवरी गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान व प्रधान प्रत्याशी पिंटू सिद्दीकी ऊर्फ रियासत अली, व विशिष्ट अतिथि मदरसा संरक्षक राजा अंसार द्वारा झंडारोहन कर राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।
इस अवसर पर रियासत अली ने अपने विचार रखते हुए कहा की भारतीय संविधान समानता न्याय और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है उन्होंने कहा की संविधान हमें अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। और बच्चों द्वारा स्कूल हुए प्रोग्राम मे बच्चों ने राष्ट्रीय गीत सुनाये। प्रधाचार्य मुकेश सिंह, सुभाष यादव, सोनी, तिवारी, मदरसा संचालक मौलाना शकील, मौलाना अफ़रोज़, मोनू अहमद, राजा अंसार, लालू, सक्सेना व समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।