हरदोई: शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में हरदोई -शाहजहांपुर मार्ग पर दीक्षा इंटरनेशन स्कूल के निकट गलत दिशा से आ रही वैगनआर ने स्कूटी को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शाहजहांपुर जनपद के थाना आरसी मिशन क्षेत्र के दिलावरपुर भटकर निवासी प्रशांत सिंह चौहान ने 108 को सूचना दी।
प्रशांत सिंह चौहान की सूचना पर 108 एम्बुलेंस UP 32FG 0711 लेकर पहुंचे ई एम टी सुमित सिंह व पायलेट सुखबीर वर्मा ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद में भर्ती कराया।जहां चिकित्सक डॉ जिशांत ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल हरदोई रेफर किया है।
जनपद बहराइच के ग्राम कालबंजर निवासी नन्हे पुत्र हरिराम उम्र 20 वर्ष हरदोई – शाहजहांपुर मार्ग पर कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र में मां वैष्णो ढाबा पर काम करता था। सोमवार को यह ढाबे में उपयोगी सामान को अल्हागंज तिराहे से लेकर वापस ढाबे पर आ रहा था। इस दौरान गलत दिशा से आ रही वैगनआर ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
शाहजहांपुर जनपद के थाना आरसी मिशन क्षेत्र के दिलावरपुर भटकर निवासी प्रशांत सिंह चौहान ने 108 को सूचना दी। प्रशांत सिंह चौहान की सूचना पर 108 एम्बुलेंस लेकर पहुंचे ई एम टी सुमित सिंह व पायलेट सुखबीर वर्मा ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद में भर्ती कराया।जहां चिकित्सक डॉ जिशांत ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल हरदोई रेफर किया है।
रिपोर्ट – शिवम गुप्ता