Hardoi News: नगर पंचायत कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक विजय तिवारी को ढोल-नगाड़ों संग दी गई विदाई…

100 News Desk
2 Min Read

हरदोई। जनपद की आदर्श नगर पंचायत गोपामऊ के वरिष्ठ लिपिक विजय तिवारी के सेवा निवृत्ति होने पर नगर पंचायत कार्यालय से ढोल-नगाड़ों के साथ भावभीनी विदाई दी गई। नगर पंचायत चेयरमैन हाजी वली मोहम्मद एवं अधिशासी अधिकारी डी.के. भार्गव ने संयुक्त रूप से उन्हें मुकुट पहनाकर, माला व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

चेयरमैन ने कहा कि विजय तिवारी ने ईमानदारी और निष्ठा से वर्षों तक नगर पंचायत की सेवा उनके पिता के साथ भी की। उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता। अधिशासी अधिकारी डी.के. भार्गव ने उन्हें अनुशासित व कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी बताया। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि नबी मोहम्मद, कनिष्ठ लिपिक मोबीन खा, सहित कर्मचारी, सभासदगण व नगरवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रामजी मिश्र ने किया।

इसके अलावा पूर्व चेयरमैन के आवास पर भी वरिष्ठ लिपिक के सेवानिवृत्त पर हुआ सम्मान, वरिष्ठ लिपिक विजय तिवारी की सेवा निवृत्ति पर पूर्व चेयरमैन परवीन खान के आवास पर भी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन हाजी जाहिद खान ने कहा कि विजय तिवारी ने उनके कार्यकाल में लगभग एक दशक तक नगर विकास से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें: Hardoi News: मतदाता सूची में नाम नहीं है , तो जरूर भरें फार्म-6 : अनुनय झा

उन्होंने कहा कि विजय तिवारी का व्यवहार, अनुभव और कार्यशैली कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत रही है। इस मौके पर चेयरमैन पुत्र प्रतिनिधि उवैस खां, कमरुद्दीन, बब्बे खां, आसिम खां, सभासद बड़काई गुप्ता सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – सईद अहमद

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Exit mobile version