हरदोई। हरपालपुर थाना क्षेत्र के सांडी हरपालपुर मार्ग पर लमकन गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास दो बाइके आपस में भिड़ गई।जिससे एक बाईक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए एक्सीडेंट होने से मौके पर भीड़ जमा देख मौके का फायदा उठाकर टक्कर मारने वाला बाइक सवार बाइक लेकर फरार हो गया।आसपास के राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस UP 32FG 0648 लेकर पहुचे ईएमटी राजू व पायलेट अवनीश ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में भर्ती कराया है।
हरपालपुर थाना क्षेत्र के अदरामऊ गांव निवासी महेंद्र पुत्र राम प्रकाश उम्र 24 वर्ष अपने साथी मुकेश पुत्र हरिराम उम्र 38 वर्ष के साथ सैंडी तिराहे से मोबाइल की दुकान से मोबाइल लेकर वापस घर आ रहा था इस दौरान लमकन गांव स्थित पेट्रोल पंप से एक बाइक अनियंत्रित होकर सामने से गुजर रही बाइक में जा भिड़ी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।जिससे मौके पर भीड़ जमा हो गई मौके का फायदा उठाकर टक्कर मारने वाला बाइक सवार बाइक लेकर फरार हो गया।राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस लेकर पहुचे ईएमटी राजू व पायलेट अवनीश ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में भर्ती कराया है।
रिपोर्ट – शिवम गुप्ता
यह भी पढ़ें: जेल अफसर जश्न मनाते रहे, कंबल की रस्सी बनाकर दीवार फांदकर भाग गए दो बंदी, जेलर समेत 5 सस्पेंड