हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र मे हरदोई-सांडी मार्ग पर ककेडी मोड़ के निकट दो बाइके आपस मे टकरा गई। जिससे बाईक पर सवार चाचा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के राहगीरो की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस UP-32FG 0942 लेकर पहुचे ईएमटी रामजीवन व पायलेट अरुन कुमार ने दोनों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां चिकत्सक डॉ श्रीकांत ने एक युवक की हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के सराय थोक पश्चिमी निवासी आदर्श,अश्वनी पुत्रगण रामऔतार बाईक से ककेडी गांव स्थिति खेत देखने जा रहे थे। इस दौरान हरदोई-सांडी मार्ग पर ककेडी मोड़ के निकट दो बाइके आपस मे टकरा गई। जिससे बाईक पर सवार चाचा अश्वनी व भतीजा आदर्श गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के राहगीरो की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस लेकर पहुंचे ईएमटी रामजीवन व पायलेट अरुन कुमार ने दोनों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां चिकत्सक डॉ श्रीकांत ने एक युवक की हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया।
शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि हरदोई सांडी – मार्ग पर ककेडी मोड के निकट हुए हादसे में घायल हुए चाचा भतीजे को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। टक्कर मारने वाली बाइक का पता लगाया जा रहा है।
रिपोर्ट – शिवम गुप्ता