हरदोई। कोतवाली शहर थाना क्षेत्र मे हरदोई बिलग्राम मार्ग पर फरदापुर मोड़ समीप दो बाइको की आमने सामने भिड़ंत मे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के राहगीरो की सूचना पर पहुंची 108 की एम्बुलेंस UP 32FG 0631 लेकर पहुचे ईएमटी सुरेश कुमार व पायलेट अमित ने पाचौं घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया।
सुरसा थाना क्षेत्र के ओदरा निविलिया निवासी सरोज पुत्र रामनरायन उम्र 30 वर्ष शुक्रवार सुबह 9 बजे बाईक से अपनी पत्नी रिंकी उम्र 28 वर्ष व तीन वर्ष बच्चे ऐकांश के साथ कोतवाली देहात क्षेत्र के मढ़ियां निवासी धानू के यहाँ बच्ची के नामकरण मे शामिल होने गया हुआ था।
शुक्रवार देर शाम सरोज अपनी पत्नी रिंकी व ऐकांश के साथ बाईक से घर आ रहा था। कि शहर कोतवाली क्षेत्र मे हरदोई बिलग्राम मार्ग पर फरदापुर मोड़ के निकट सामने से आ रही बाईक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाईको पर सवार पांच लोंग गंभीर रूप से घायल हो गए।आसपास के राहगीरो की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस लेकर पहुचे ईएमटी सुरेश कुमार व पायलेट अमित ने पाचो घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया।
रिपोर्ट – शिवम गुप्ता