Hardoi News: उद्योग व्यापार संगठन इकाई टड़ियावां के बने तले व्यापारियों ने की बैठक

Saeed Ahmed
1 Min Read

हरदोई। सोमवार के दिन विकास खण्ड व क़स्बा टड़ियावां के सभी व्यापारियों ने उद्योग व्यापार संगठन के बैनर तले करीब एक सैकड़ा व्यापारियों ने एकत्रित होकर अनुज क्लीनिक के पास बैठक की है। बैठक की अध्यक्षता डॉ0 अनुज गुप्ता द्वारा की गई संचालन सोनू गुप्ता द्वारा किया गया। बैठक में व्यापारियों को मजबूत होने एक होने व साप्ताहिक बन्दी पर चर्चा की गई।

टड़ियावां चौराहा पर शौचालय व पेयजल व्यवस्था पर व्यापारियों ने विचार व्यक्त किये। इस दौरान डॉ0 विशाल गुप्ता, विवेक कटियार, सकील अहमद, सद्दीक दादा, सानू , सोनू गुप्ता, मुन्ना, अबरार,अट्टू लाला, राम यादव,सुशील गुप्ता सेठ, वीरेंद्र यादव,नरेंद्र तिवारी आदि सैकड़ों व्यापारीगण मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment