हरदोई: पूरा मामला जनपद के थाना बेनीगंज प्रताप नगर चौराहे का है जहां पर लगी बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किसी अज्ञात अराजकतत्वों द्वारा मूर्ति को अस्त वस्त कर दिया गया है।देखा जाए तो पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों की तैनाती लगभग हमेशा रहती है। फिर भी साजिश हो गई।
आखिर बाबा साहब के प्रति नफरतें क्यों थामने नाम नहीं ले रहीं हैं यह एक बड़ा सवाल समाज में उठ रहे हैं। वहीं बाबा साहब के अनुयायियों का कहना है कि ऐसी बारदातें जनपद में बंद नहीं हुई तो एक बड़ा जनांदोलन उग्र होगा जिसका जवाब जिला प्रशासन को देना होगा।
हालांकि जब इस मामले की जानकारी की गई तो पता चला कि तेज रफ्तार ट्रैक चालक ने जोरदार मूर्ति में टक्कर लगने से बाबा साहब की प्रतिमा अस्त वस्त हो गई ट्रक चालक को हिरारासत में ले लिया गया है, और आगे की कार्रवाई की पुलिस कर रही है।
रिपोर्ट – सईद अहमद