Hardoi News: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 20 करोड़ की लागत से बनाई गई सड़क एक साल में ही बदहाल

100 News Desk
2 Min Read

हरदोई : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 20 करोड़ की लागत से बनाई गई इस सड़क में मानकों की जमकर अनदेखी की गई है। हालांकि एक साल के भीतर ही सड़क निर्माण की गुणवत्ता उजागर हो गई थी। पर जिम्मेदारों ने जाँच कर कार्यवाही के बजाय सड़क गुणवत्ता पर अनदेखी का पर्दा डाल दिया।

फरवरी 2024 में बनी लगभग 15 किलोमीटर लम्बी इस सड़क में जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए है। जिनकी मरम्मत करना ही ठेकेदार भूल गए, हालांकि सड़क की गुणवत्ता को लेकर ठेकेदार मेसर्स एलएसआर इन्फ्रॉकॉन ने फरवरी 2029 तक की गारंटी दी है। पर यह गारंटी भी सड़क की तरहँ गुणवत्ताहीन निकली।

आपको बता दें टड़ियावा ब्लॉक मुख्यालय से हरिहरपुर को जाने वाली यह सड़क सीतापुर जिले की सीमा को जोड़ती है। जिस कारण यह मार्ग अति महत्वपूर्ण है। करीब 20 करोड़ की लागत से बनी सड़क में मानकों की अनदेखी की गई है। जिस कारण इस सड़क के पुल व पुलिया और गहरे गड्ढे जानलेवा बन गए हैं।

पुल व पुलिया के चारों ओर कोई सांकेतिक बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। जिस कारण घने कोहरे में वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। आज कई जगह राहगीरों से मौके पर संपर्क किया तो उन्होंने बताया की सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी को उजागर किया है

रिपोर्ट – सईद

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
1 Comment

Leave a Reply Cancel reply

Exit mobile version