Hardoi News: प्रेमी जोड़े ने गांव के बाहर शादी कर, करने के बाद फाँसी लगाकर की आत्महत्या

Saeed Ahmed
3 Min Read

हरदोई: थाना टड़ियावां इलाके की गोपामऊ चौकी क्षेत्र के गाँव दौलतपुर के निकट आम के पेड से एक युवक युवती दोनों के शव एक रस्सी से लटकते हुए शुक्रवार के दिन ग्राम वासियों ने देखे। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। गाँव वालों की भीड़ इकट्ठा होने और दोनो प्रेमी युगल की शिख्नाख्त हो गई। युवती ग्राम पैढइया एवं युवक ग्राम दौलतपुर निवासी के रूप में पहचान हुई है।

वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव वालों की माने तो दोनो में प्रेम प्रसंग एक वर्ष से चल रहा था। ख़बर लिखे जाने तक किसी पक्ष से कोई शिकायत दर्ज नही कराई गई है। सूचना मिलने पर थाना टडियावां पुलिस टीम चौकी गोपामऊ क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर, पीलवान खेड़ा की तरफ गए। वहां पर ग्राम वासियों ने एक युवक व युवती दोनो एक साथ रस्सी से लटके हुए की सूचना जानकारी दी ।

पुलिस टीम ने मौके पर जाकर पहचान हुई कि युवक जितेंद्र पुत्र छुन्ना ग्राम दौलतपुर व युवती सपना पुत्री खुशीराम निवासी पैढाई के रुप में पहचान हुई। जितेंद्र ट्रैक्टर चालक था जो कि युवती के घर के सामने रहने वाले रामौतार राठौर का ट्रैक्टर कई वर्षो से चला रहा था। गांव वालो का कहना है कि दोनो मेे एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी घर वालों को थी, लेकिन दोनो अन्तर जाति होने के कारण परिवार वाले बाधा बन रहे थे।

घटना की रात दोनो घर से जाने के बाद वापस घर नही पहूंचे तो लड़की के घर वालों ने लड़के के घर वालों को सूचना दी। तो उन लोगों ने कहा कि लड़का लडकी कहां गये है इसकी जानकारी नही है। तब लडकी के घरवालों ने शुक्रवार की सुबह गोपामऊ पुलिस चौकी पर दोनो के गुम होने की सूचना दी। सुबह कोहरा कम होने पर ग्रामवासी खेत की तरफ गये तो ग्रामवासियों ने देखा तो घर वालों को जानकारी दी।

घटना स्थल पर सिंदूर की डिब्बी पड़ी मिली जिसको पुलिस ने अपने कब्जे मे ले लिया। लड़की की मांग भरी हुयी थी। गांव में यह भी कहा जा रहा है, कि दोनो के गायब होने पर दोनो के घर वाले शादी करने की बात कर रहे थे। लेकिन दोनो जीवित नही रहे। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी व सी.ओ. हरियावां सहित थानाध्यक्ष टड़ियावां पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। एएसपी पश्चिमी के अनुसार पुलिस द्वारा पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें : हरदोई, गोरखपुर के बीएसए हटाए गए! विजय प्रताप सिंह मैनपुरी, रामेंद्र कुमार सिंह हरदोई डायट भेजे गए…

Share This Article
1 Comment