Hardoi News: लूट की घटना स्थल का आईजी ने किया निरीक्षण खुलासे के लिए 3 टीमें गठित

100 News Desk
2 Min Read

हरदोई। जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित मलकापुर गांव में हुई डकैती की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को आईजी लखनऊ रेंज किरण एस. ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया और पुलिस अधिकारियों को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

पीड़ित अनीस पुत्र नसीर ने बताया कि देर रात करीब पांच नकाबपोश बदमाश दीवार फांदकर उनके घर में घुस गए थे।बदमाशों ने हथियारों के बल पर परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया।उन्होंने जान से मारने की धमकी देकर अलमारी की चाबियां छीन लीं। बदमाशों ने लगभग एक घंटे तक घर में लूटपाट की और अलमारी में रखे 30 हजार रुपये नकद तथा करीब 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी अशोक कुमार मीणा, एएसपी पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह और क्षेत्राधिकारी आलोक राज नारायण भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।आईजी किरण एस. के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम और सर्विलांस सेल को भी घटनास्थल पर बुलाया गया जिन्होंने आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

एसपी अशोक कुमार मीणा ने जानकारी दी कि डकैती का खुलासा करने के लिए एएसपी के नेतृत्व में तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं।पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Exit mobile version