हरदोई: सवायजपुर थाना क्षेत्र में रूपापुर-हरपालपुर मार्ग पर सहिजना मोड़ के निकट तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास के राहगीरो की सूचना पर 108 एम्बुलेंस UP 32FG 0630 लेकर पहुचे ईएमटी नवल कुमार सिंह व पायलेट सुनील कुमार ने घायल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवाजपुर में भर्ती कराया। अरवल थाना क्षेत्र के फदुल्लापुर गांव निवासी आदित्य कुशवाहा पुत्र उमेश कुशवाहा उम्र 17 वर्ष बाइक से अपनी बहन अंशिका को लेने पाली थाना क्षेत्र के रामनगर गांव जा रहे थे।
इस दौरान सवायजपुर थाना क्षेत्र में रूपापुर-हरपालपुर मार्ग पर सहिजना मोड़ समीप तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के राहगीरो की सूचना 108 एम्बुलेंस लेकर पहुचे ईएमटी नवल कुमार सिंह व पायलेट सुनील कुमार ने घायल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवाजपुर में भर्ती कराया।
रिपोर्ट – शिवम गुप्ता