हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के मझिगवा गांव में रविवार को स्व. राकेश कुमार सिंह उर्फ़ मनभावन सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर गरीब और असहायों में 1501 कंबलो के वितरण कार्यक्रम का आयोजन स्व. मनभावन सिंह के सुपुत्र सूर्या उर्फ़ भोला सिंह के द्वारा वितरण किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन कर रहे रामबली मौर्या ने कार्यक्रम मे पहूंचे पत्रकार बंधुओ व सम्मानित बुजुर्ग लोगो का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम मे पहुंची मुख्यअतिथि के रूप मे उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि आज स्व. राकेश सिंह उर्फ़ मनभावन सिंह की प्रथम पुण्य तिथि के शुभ अवसर पर जिसको सेवा समर्पण दिवस के नाम पर उनके सुपुत्र सूर्या उर्फ़ भोला सिंह एवं समस्त परिवार के द्वारा यह कार्यक्रम मनाया जा रहा है। स्व. राकेश सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन करती हूं। और एक उनकी यादगार मे किये जा रहे इस कार्यक्रम के लिए उनके सुपुत्र सूर्या उर्फ़ भोला सिंह जी को ह्रदय से आशीर्वाद देती हूं।
मनभावन सिंह ने कई लोगो के कार्यो के लिए हमसे कहा और कई लोगो के कार्यो को लेकर उन्होंने चिंता व्यक्त की। शिक्षा के जगत मे उन्होंने अपनी लगन व निष्ठा के साथ उन्होने काम कर छात्र एवं छात्राओं को उच्च शिक्षा देकर विद्यार्थियों को शिक्षा जगत मे बढ़ने का काम किया है।उनके मन मे जन सेवा की एक भावना थीं। उसके लिए भी लगातार तत्पर रहते थे।
सूर्या सिंह के मन मे अपने पिता के प्रति सोच और लगन के साथ जों कार्य कंबल वितरण करने का संकल्प उठाया है। यह बहुत ही सराहनीय है। पूर्व ब्लाक प्रमुख कु. वीरेंद्र सिंह ने स्व. मनभावन सिंह के बताए गए रास्ते पर सभी को चलने का आहवान किया।
साथ ही उन्होंने कहा कि एक यह के बेहतर कार्य है। बुजुर्गो और असहायों के बीच कंबल वितरण करना एक बेहतर कार्य है। कहा कि माता-पिता को याद करने के साथ बुजुर्गो और गरीबों की सेवा करने से बड़ी बात नहीं होती है। इस भाग-दौड़ की जिंदगी में कम से कम लोग समय निकालकर एक बेहतर कार्य कर रहे है। कार्यक्रम के अंत मे सूर्या सिंह भोला द्वारा सभी पत्रकार बंधुओ का अंगवस्त्र डायरी पेन देकर सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें: कछौना कांड: लाठियों की बरसात से सिर हुआ चकनाचूर, CT स्कैन रिपोर्ट देख काँप जाएगी रूह…
इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख संडीला व प्रमुख संघ अध्यक्ष कु. वीरेंद्र सिंह राजा मलेहरा,मिशन आत्मसंतुष्टि के अध्यक्ष राजवर्धन सिंह राजू,अब्दुल बली,रामनरेश उर्फ़ छुन्नी सिंह,शैलेन्द्र मिश्रा,विवेक सिंह, नेपाल बहादुर सिंह,मंडल अध्यक्ष बेनीगंज रोहित वैश्य, लव कुमार मिश्रा,नायब तहसीलदार आकांक्षा अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट – शिवम गुप्ता