Hardoi News: एंबुलेंस चालक ने मरीज को एंबुलेंस से उतारा और तीमारदार से की अभद्रता

100 News Desk
2 Min Read

बिलग्राम/हरदोई: मरीज के साथ दो तीमारदार एंबुलेंस में बैठने पर चालक का पारा चढ़ गया और मरीज को एंबुलेंस से नीचे उतार दिया। मरीज के भतीजे के मुताबिक, चालक ने उनसे अभद्रता भी की। उन्होंने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

पसनेर गांव निवासी सुप्रीत ने कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है। इसमें बताया कि शनिवार रात उनके ताऊ रामदीन की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। उनको बिलग्राम सीएचसी लाया गया। चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फोन करके एंबुलेंस बुलाई गई। एंबुलेंस में रामदीन को बैठाया गया। साथ में वह और उनकी ताई भी एंबुलेंस में बैठ गईं।

चालक ने केवल एक तीमारदार साथ जाने की बात कही। चालक को काफी समझाया गया लेकिन वह नहीं माना। दावा है इस दौरान आरोपी चालक ने रामदीन को नीचे उतार दिया। मना करने पर चालक ने सुप्रीत के साथ अभद्रता की। विवाद करीब एक घंटे तक चलता रहा। बाद में ग्रामीणों के समझाने पर चालक मरीज को मेडिकल कॉलेज ले जाने पर राजी हुआ। कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि युवक से शिकायती पत्र मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: हरदोई जिले ने आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रदेश में पहला स्थान किया हासिल

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Exit mobile version