Hardoi News: महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई…

100 News Desk
2 Min Read


हरदोई: ब्लॉक हरियावा की ग्राम पंचायत दौलतपुर के संविलियन विद्यालय पीलवान खेड़ा मे बड़ी धूमधाम से मनायी गयी नेता सुभाष चंद्र बोस की जयंती संविलियन विद्यालय पीलवान खेड़ा मजरा दौलतपुर में आज यानी 23 जनवरी 2026 को भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती मनाई गई ,इस दिन को पूरे देश में ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाया जाता है
नेताजी से जुड़ी आज की प्रमुख बातें:
पराक्रम दिवस: भारत सरकार ने साल 2021 से नेताजी के अदम्य साहस को सम्मान देने के लिए उनके जन्मदिन को आधिकारिक तौर पर पराक्रम दिवस घोषित किया था।
राष्ट्रीय सम्मान: आज के दिन प्रधानमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। पश्चिम बंगाल, ओडिशा और त्रिपुरा जैसे राज्यों में इस दिन सरकारी अवकाश रहता है।


प्रेरक नारे: आज भी देश उनके द्वारा दिए गए ऐतिहासिक नारों जैसे “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” और “जय हिंद” को याद कर उन्हें नमन कर रहा है।
जन्म: उनका जन्म 23 जनवरी, 1897 को ओडिशा के कटक में हुआ था।

विद्यालय के अध्यापको ने नेता जी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और बच्चों को जानकारी दी।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद सिद्दीक, सहित अध्यापक अनुपम कुमार सक्सेना,मनोज कुमार,अजय भारद्वाज, मनोज कुमार,आशीष अवस्थी सहित अन्य अध्यापक एवं रसोइया स्टाफ मौजूद रहा।

रिपोर्ट – सईद अहमद

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
1 Comment