हरदोई: पिहानी आज दिनांक 30 जनवरी 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी पर “स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार सहित डॉ. जुबैर अहमद, डॉ. विकास बाजपेयी, डॉ. मोहित मित्तल, प्रेम चन्द्र (एनएमएस), अजय कुमार रावत (बीसीपीएम), शिल्पी वर्मा (काउंसलर), हर्षित शुक्ल (बीएचडब्ल्यू) सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अधीक्षक द्वारा कुष्ठ उन्मूलन की शपथ दिलाई गई। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 30 जनवरी 2026 से प्रारंभ होकर 13 फरवरी 2026 तक संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को प्रतिवर्ष कुष्ठ निवारण दिवस के रूप में मनाया जाता है।
अधीक्षक ने बताया कि कुष्ठ रोग का इलाज पूरी तरह संभव है। तथा समय पर पहचान और उपचार से इससे होने वाली दिव्यांगता से बचा जा सकता है। उन्होंने समुदाय में कुष्ठ को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने पर विशेष जोर देते हुए लोगों को जागरूक करने की अपील की।
रिपोर्ट – सईद अहमद