Hardoi News: पाली में 150 फिट ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए हुआ स्थलीय निरीक्षण

100 News Desk
2 Min Read

पाली/हरदोई: नगर के सेठ बाबूराम भारतीय इण्टर कालेज में 150 फिट ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने की योजना पर युद्ध स्तर पर काम शुरू हो गया है। मानक के अनुसार जिसके बेस की चौड़ाई 03 मीटर तथा लम्बाई 10 मीटर तथा ऊँचाई 04 फिट रहेगी। जिसके लिए कालेज के प्रबंधक उत्कर्ष मिश्रा और प्रधानाचार्य डॉ वेदप्रकाश द्विवेदी की ओर से पूर्ण रूप से सहमति प्रदान की गई है।

कालेज परिसर में प्रार्थना स्थल एवं मानविकी वर्ग के निकट राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने की सहमति बनी है। इसी क्रम में बुधवार को एसडीएम सवायजपुर मयंक कुंडू के निर्देशन में नायब तहसीलदार देशराज भारती तथा कानूनगो प्रमोद सिंह ने संयुक्त रूप से कालेज पहुँचकर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कॉलेज में राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष रिजवान खां ने प्रबल संस्तुति प्रदान की है।

यह भी पढ़ें: Hardoi News: घर जा रहे पैदल व्यक्ति को बाईक ने मारी टक्कर, तीन घायल

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कॉलेज में राष्ट्रीय ध्वज स्थापित होने से प्रार्थना स्थल और अधिक आकर्षक और प्रेरणादायक बन जायेगा तथा नगर में प्रवेश करते ही लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के दर्शन हो सकेंगे। 150 फिट ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज कालेज के साथ -साथ नगर के लिए गर्व का विषय होगा।

रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
Leave a Comment