हरदोई के ग्राम पंचायत दौलतपुर मजरा पीलवान खेड़ा के संविलियन विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस, छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया देशभक्ति का संदेश

100 News Desk
3 Min Read

हरदोई : हरदोई के ब्लॉक हरियावां की ग्राम पंचायत दौलतपुर मजरा पीलवान खेड़ा के संविलियन विद्यालय मे बड़ी धूम धाम से 26 जनवरी गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अय्यूब मिर्जा, व विशिष्ट अतिथि प्रधान प्रतिनिधि जगदीश प्रसाद मौजूद रहे जिनके द्वारा झंडारोहन कर महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने विचार रखते हुए कहा कि भारतीय संविधान समानता, न्याय और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने ने कहा की संविधान हमें अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है, हम हर साल 15 अगस्त और 26 जनवरी को पूरे उत्साह और गर्व के साथ मनाते हैं। ये दोनों ही दिन भारत के इतिहास में बेहद महत्वपूर्ण हैं और दोनों अवसरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पूरे सम्मान के साथ फहराया जाता है। लेकिन इन दोनों समारोहों में एक सूक्ष्म, परंतु अहम अंतर छिपा हुआ है।

15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री लाल किले से तिरंगा फहराते हैं, जबकि 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस पर यह जिम्मेदारी कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति निभाते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? दरअसल, इसके पीछे एक गहरी संवैधानिक और ऐतिहासिक वजह है, जो हमारे लोकतांत्रिक ढांचे और सत्ता व्यवस्था को दर्शाती है। आज हम आपको इसी रोचक कारण के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

26 जनवरी को प्रधानमंत्री क्यों नहीं फहराते तिरंगा?

इस अंतर को समझने के लिए हमें थोड़ा-सा संविधान को समझना होगा। 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ था, उस समय देश का संविधान लागू नहीं था। प्रधानमंत्री देश की सरकार के प्रमुख होते हैं, इसलिए आजादी के जश्न पर उन्होंने झंडा फहराया।वहीं, 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था। राष्ट्रपति देश के संवैधानिक प्रमुख होते हैं और ‘प्रथम नागरिक’ माने जाते हैं। गणतंत्र दिवस संविधान के लागू होने का उत्सव है, इसलिए इस दिन तिरंगा फहराने का अधिकार राष्ट्रपति का होता है।

स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रधान पद प्रत्याशी अय्यूब मिर्जा ने बच्चों को पेन और कॉपी देकर और अध्यापको को सॉल व पेन व रसोय्या को वस्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्राम वासी अजय पाल, घुरई लाल, अकबर अली, गुलाम सागर, पुरुसोत्तम, संजय कुमार, अबरारअली, जहिदखान, विवेक कुमार,जमीर अहमद, व स्कूल स्टाफ में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद सिद्दीक, सहित अध्यापक अनुपम कुमार सक्सेना,मनोज कुमार,अजय भारद्वाज, मनोज कुमार,आशीष अवस्थी, अमित कुमार, कृष्ण गोपाल,सहित अन्य अध्यापक एवं रसोइया स्टाफ मौजूद रहा।

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Exit mobile version