Hardoi News: बेहतर कार्य करने वाली आरबी एसके टीम को किया सम्मानित…

100 News Desk
1 Min Read

हरदोई: कोथावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ विपुल वर्मा ने शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया। बेहतर चिकित्सा कार्य करने वाली आरबीएसके टीम के तीन स्वास्थ्य कर्मियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी विपुल वर्मा ने आरबीएसके टीम के डॉ विनीत वर्मा, डॉ वासुदेव दीक्षित व फूलचंद्र को शनिवार के दिन अपने कार्यालय मे बुलाकर पुरस्कृत किया। डॉ विपुल वर्मा ने सभी का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि यह आप लोगो के अथक परिश्रम का परिणाम है। सभी से मै यह कहना चाहूंगा कि सभी स्वास्थ्य कर्मी मन लगा कर अच्छे से अच्छा काम करे। कोई यह न समझे कि हम पीछे है। अपने अंदर छिपे हुनर को सामने लाकर कार्य करे। तभी आप लोगो को सफलता मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Hardoi News: चालान के बाद भी नहीं सुधर रहे ई रिक्शा चालक, फिर बैठाई छत पर सवारी

इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ विपुल वर्मा , डॉ चंद्रकांत , डॉ मोहित गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट – शिवम गुप्ता

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
1 Comment