Hardoi News: पुलिस ने मुठभेड़ में गौकशी करने वाले अपराधी को किया गिरफ्तार…

100 News Desk
2 Min Read

हरदोई: टड़ियावां थाना क्षेत्र में पुलिस ने गौकशी और अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत टड़ियावां पुलिस और पशु तस्करों के बीच मंगलवार रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान 11 मुकदमों में वांछित अपराधी गुड्डू पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जिसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीओ अजीत चौहान ने बताया कि टड़ियावां पुलिस टीम शंकरपुर पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग गोपामऊ रोड से शंकरपुर पुलिया की ओर गौकशी के इरादे से जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देख अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी। उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल अभियुक्त की पहचान गोपामऊ निवासी गुड्डू पुत्र इद्दु के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा (315 बोर), एक जिंदा और एक खोखा कारतूस, दो आरटी चाकू, एक बांका और एक जीवित गौवंश बरामद किया है। गौवंश को सुरक्षित मुक्त करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: तारक मेहता की बबीता जी, 38 की उम्र में बनेंगी दुल्हन, विदेश में बसाएंगी घर…

पुलिस के अनुसार, गुड्डू एक शातिर अपराधी है और उस पर विभिन्न थानों में पहले से 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह, उपनिरीक्षक पंकज द्विवेदी, धीरेंद्र यादव और उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस अब फरार अभियुक्तों की तलाश कर रही है।

रिपोर्ट – सईद अहमद

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
Leave a Comment