हरदोई: हरपालपुर थाना क्षेत्र मे हरपालपुर-दहेलिया मार्ग पर कीरतपुर गांव स्थिति राधा-कृष्ण मंदिर से दर्शन कर लौट रहे दम्पति की दहेलिया-कीरतपुर के बीच मे बाईक बजरी पर फिसल गयी।जिससे बाईक पर बैठे तीन लोग घायल हो गए। आसपास के राहगीरो की सूचना पर 108 एम्बुलेंस UP 32FG 0648 लेकर पहुचे ईएमटी राजू व पायलेट अवनीश ने घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर मे भर्ती कराया। जहां पर मौजूद चिकत्सक सलाऊद्दिन ने अभिषेक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया।
हरपालपुर थाना क्षेत्र के कीरतपुर दयालपुर गांव निवासी अभिषेक पुत्र विशम्भर उम्र 28 वर्ष अपनी पत्नी सीता उम्र 25 वर्ष पुत्री श्रष्टी 2 माह के साथ रविवार शाम कीरतपुर स्थिति राधा-कृष्ण मंदिर से दर्शन कर बाईक से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान दहेलिया-कीरतपुर के बीच मे बाईक बजरी पर फिसल गयी।जिससे बाईक पर बैठे तीन लोग घायल हो गए। आसपास के राहगीरो की सूचना पर 108 एम्बुलेंस लेकर पहुचे ईएमटी राजू व पायलेट अवनीश ने घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर मे भर्ती कराया। जहां पर चिकत्सक सलाऊद्दिन ने अभिषेक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया।
यह भी पढ़ें: ई-रिक्शा अवैध संचालन पर लगेगी लगाम , अब परमिट के दायरे में आएंगे…