हरदोई। भूमि विकास बैंक में अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों का पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी निर्वाचित भूमि विकास बैंक अध्यक्षों का माला पहना कर एवं अंग वस्त्र पहना कर स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने बताया संडीला से विशुन दयाल शुक्ला, कछौना से आशुतोष शुक्ला, बिलग्राम से खुशीराम यादव, पिहानी से बृजेश गुप्ता, शाहाबाद से राघवेंद्र कुमार, हरदोई से जयचंद्र वर्मा तथा मल्लावां से सत्येंद्र कुमार सिंह पटेल का निर्विरोध निर्वाचन भाजपा की हर वर्ग में स्वीकार्यता को बता रहा है। यह परिणाम भाजपा की संगठनात्मक मजबूती, जनविश्वास और कार्यकर्ताओं की निरंतर मेहनत का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि भूमि विकास बैंक किसानों की आर्थिक रीढ़ हैं और इनके माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जाता है। निर्वाचित प्रतिनिधियों से अपेक्षा की गई कि वे पारदर्शिता, ईमानदारी और सेवा भाव के साथ कार्य करते हुए सरकार की किसान हितैषी नीतियों को धरातल पर उतारेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किसानों के कल्याण के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी प्रतिनिधि इन नीतियों को अंतिम पंक्ति के किसान तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे और भूमि विकास बैंकों को और अधिक सशक्त बनाएंगे। कार्यक्रम में डीसीबी अध्यक्ष अशोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, प्रीतेश दीक्षित, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, ओम वर्मा, सत्येंद्र राजपूत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष आजाद भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, आईटी सेल प्रमुख सौरभ सिंह गौर, नगर उपाध्यक्ष मुनि मिश्रा, गोपाल अग्रवाल, कपिल मोहन गुप्ता, ऋषभ त्रिपाठी, आदेश शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: Hardoi News: महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई…