Hardoi News: आयकर विभाग द्वारा मजदूर को सात करोड़ का नोटिस, परेशान मजदूर बोला यहां तो खाने तक के लाले…

100 News Desk
2 Min Read

हरदोई/माधौगंज, मजदूरी कर अपना जीवन यापन करने वाले मजदूर को आयकर विभाग ने सात करोड़ रुपये से अधिक का नोटिस थमा दिया। विभागीय अधिकारियों ने मजदूर से उसके बैंक विवरण समेत अन्य अभिलेख भी मांगे। गरीब मजदूर परेशान है। मामला बिलग्राम थाना क्षेत्र के रूदामऊ गांव का है।

गांव निवासी गोविंद कुमार ने बताया कि आयकर विभाग ने उसे 7,15,92,786 रुपये का नोटिस भेजा है। बताया कि 13 जनवरी को विभाग के कुछ अधिकारी भी उसके घर आए थे। बैंक खाते से संबंधित जानकारी भी मिली थी। गोविंद का कहना है कि उसे पता ही नहीं उसके पास यह नोटिस क्यों भेजा गया। गोविंद का बड़ा भाई पंकज ठेली लगाता है। पिता रामचंद्र के पास सात बिसुवा जमीन है। वह जमीन बटाई पर लेकर परिवार चलाते हैं। आयकर विभाग की टीम में शामिल लोगों ने बताया कि विभाग की तरफ से यह पहली नोटिस नहीं है। गोविंद को इससे पहले भी नोटिस दी जा चुकी हैं।

गोविंद ने बताया कि छह साल पहले वह कानपुर में एक गुटखा फैक्टरी में काम करने के लिए गया था। चार माह तक उसने काम किया। इसके बाद उसके भांजे अजय कुमार ने काम दिलाने के लिए कुछ लोगों से उसे मिलवाया। इसी दौरान एक महिला से मुलाकात हुई। महिला ने गरीबी रेखा के नीचे के लोगों के लिए योजनाओं का लाभ दिलाने का लालच देकर खाता खुलवाने को कहा। महिला के ही कहने पर उसने सीतापुर के बिसवां में एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवाया था। बाद में उसे इस खाते का कोई लाभ नहीं मिला तो वापस गांव आकर मजदूरी करने लगा।

यह भी पढ़ें: ASP अनुज चौधरी पर FIR का दिया था आदेश, जज के तबादले पर भड़के संभल के वकील…

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
Leave a Comment