Hardoi News: 85% अंक प्राप्त करने वाले बच्चों की होगी निशुल्क पढ़ाई

100 News Desk
2 Min Read

शाहाबाद/हरदोई। 85% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक राहत भरी खबर है। एसडी जनता इंटर कॉलेज के प्रबंधक सत्यवीर शुक्ला ने मंगलवार को विद्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया है 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को वह कक्षा 11 और 12 में निशुल्क शिक्षा देंगे और उनके पठन-पाठन की सामग्री भी उपलब्ध करवाएंगे।

सत्यवीर शुक्ला ने बताया 85% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वालों छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन यह बताता है कि उन बच्चों में क्षमता है लेकिन आर्थिक तंगी के चलते आगे की पढ़ाई करने में सक्षम नहीं हो पाते हैं इसलिए सभी छात्र-छात्राओं के लिए एक पहल की शुरुआत कर रहे हैं कि जो भी छात्र-छात्रा पचासी प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाकर उनके विद्यालय में प्रवेश लेगा तो उसका प्रवेश तो निशुल्क होगा ही, कक्षा 11 और कक्षा 12 की पढ़ाई भी पूरी तरह से विद्यालय द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी और उनके पठन-पाठन की सामग्री भी विद्यालय ही व्यवस्था कराएगा।

पत्रकार वार्ता के दौरान 85% अंक पाने वाले एक छात्र ने पत्रकारों के सामने ही प्रवेश भी ले लिया। इसके अतिरिक्त विद्यालय प्रबंधक ने संकल्प लिया है कि जो छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक गरीब हैं और आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं ऐसे छात्र-छात्राओं को निशुल्क शिक्षा प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया विद्यालय में बच्चों के बैठने के लिए आरामदायक फर्नीचर और योग्य शिक्षक शिक्षिकाओं की उपलब्धता है वह पूरी तरह से शिक्षा क्षेत्र में सेवा के माध्यम से एक शैक्षिक माहौल बनाने के लिए प्रयासरत है।

रिपोर्ट – राम प्रकाश राठौर

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Exit mobile version