Hardoi News: चार पहिया वाहन ने बाईक मे मारी टक्कर, जीजा, साले घायल

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र मे हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर बेहटाधीर मोड़ समीप हुई घटना

100 News Desk
2 Min Read

हरदोई: बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र मे हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर बेहटाधीर मोड़ समीप तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाईक मे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाईक सवार जीजा-साले गंभीर रुप से घायल हो गए।सड़क हादसा होने से मौके पर भीड़ जमा होते देख चार पहिया वाहन चालक गाडी छोड़ कर फरार हो गया।राहगीरो की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस UP-32-FG-0606 के ईएमटी नितिन शर्मा व पायलेट बहोरन सिंह ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोडरपुर मे भर्ती कराया।

टड़ियावा थाना क्षेत्र के गुलामऊ निवासी कपिल पुत्र मिश्री उम्र 37 वर्ष व दीपक पुत्र महेंद्र उम्र 18 वर्ष शाहजहांपुर से बाईक से घर वापस आ रहे थे। इस दौरान बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र मे हरदोई शाहजहांपुर मार्ग पर बेहटाधीर मोड़ समीप तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाईक मे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाईक सवार जीजा कपिल व साला दीपक गंभीर रुप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: Hardoi News: सुरक्षा को लेकर गश्ती पुलिस ने मोहल्ला वासियों से किया संवाद

सड़क हादसा होने से मौके पर भीड़ जमा होते देख चार पहिया वाहन चालक गाडी छोड़ कर फरार हो गया।राहगीरो की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस UP-32-FG-0606 के ईएमटी नितिन शर्मा व पायलेट बहोरन सिंह ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोडरपुर मे भर्ती कराया।

रिपोर्ट – शिवम गुप्ता

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
Leave a Comment