Hardoi News: टॉपर छात्र-छात्राओं को पूर्व विधायक ने किया सम्मानित, कैरियर पब्लिक स्कूल में हाई स्कूल टॉपर पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

100 News Desk
2 Min Read

शाहाबाद/हरदोई। बच्चों के प्रति जितनी जिम्मेदारी उसके मां-बाप की होती है उतनी ही जिम्मेदारी स्कूल की भी होती है। मां बाप जरूरत पूरी करते हैं और अध्यापक उन्हें संस्कार देकर योग्य बनाता है। यह बात समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ने कही। पूर्व विधायक कैरियर पब्लिक स्कूल में आयोजित हाई स्कूल टॉपर पुरस्कार वितरण समारोह में शिरकत कर रहे थे।

उन्होंने कहा तालीम बहुत जरूरी है। हर मां-बाप को अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की अपने बच्चों पर नजर बनाए रखें। कभी कभार स्कूल में जाकर उनकी शिक्षकों से उनकी कार्यशैली के बारे में जानकारी लेते रहें। उन्होंने सलाह दी कि बच्चों को मोबाइल से दूर रखें क्योंकि कभी-कभी टॉपर बच्चे भी अभिभावकों की नजर पैनी न होने की वजह से रास्ते से भटक जाते हैं। और अपना कैरियर बर्बाद कर लेते हैं।

उन्होंने कहा बच्चे हमारा फ्यूचर है हमारा कल हैं। इसलिए हमें अपने बच्चों पर ध्यान देने की ज्यादा जरूरत है। इस अवसर पर उन्होंने 91.5 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली टॉपर छात्रा अवंतिका को एक साइकिल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। द्वितीय टॉपर अपर्णा पांडे और तृतीय टॉपर उन्नति वाजपेई को ट्राफी और 21-21 सौ रूपये चेक का प्रदान किया।

फोटो- छात्रा को साइकिल प्रदान करते हुए पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू
फोटो- छात्रा को ट्राफी प्रदान करते हुए पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू

 

इसके अतिरिक्त अदनान, सलोनी देवल, मोहम्मद अयान, अफजा, जुनैरा, सिमरा खान, प्रांजल, सृष्टि, सायरा, आरोही एवं मोहम्मद उमैर को विशिष्ट अतिथि उमेश चौधरी और सभासद प्रतिनिधि जुनैद अली खां ने ट्राफी प्रदान की गई। विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर सलीम सिद्दीकी और प्रधानाचार्य परवीन खां ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर शिवानी त्रिवेदी, दीप्ति त्रिवेदी, रितेश, सलमान सिद्दीकी, शोभित दीक्षित, सुहेल सिद्दीकी, गुलनार, हुमा, भीम सिंह, खुशी गुप्ता, शबनम, अरीबा खान आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट – राम प्रकाश राठौर

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Exit mobile version