Hardoi News: महिला आरक्षी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

100 News Desk
2 Min Read

हरदोई: जिले में लखनऊ में तैनात एक महिला आरक्षी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना बुधवार की रात को शहर कोतवाली क्षेत्र के आलू थोक मोहल्ले में हुई।रात लगभग 9 बजे देवर ने पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच हो रही है।

महिला आरक्षी की पहचान प्रीति सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बरेली जनपद की निवासी थीं। प्रीति वर्तमान में लखनऊ के इंदिरानगर थाने में तैनात थीं। वह हरदोई के आलू थोक मोहल्ले में अपने पति सौरभ श्रीवास्तव के साथ रह रही थीं।पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रीति सिंह ने करीब 12 वर्ष पूर्व सौरभ श्रीवास्तव से प्रेम विवाह किया था।शादी के बाद से ही वह हरदोई में पति के साथ रह रही थीं और यहीं से अपनी ड्यूटी पर आती-जाती थीं।

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी अंकित मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया आरक्षी लखनऊ के इंदिरानगर थाने में तैनात थी। फांसी लगाने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और साफ होगी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह कदम किसी पारिवारिक तनाव के कारण उठाया गया या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।

रिपोर्ट – सईद अहमद

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
3 Comments
Exit mobile version