Hardoi News: घने कोहरे के कारण रोडवेज बस लकड़ी लदे ट्रैक्टर ट्राली मे जा टकराई, बस चालक परिचालक घायल…

100 News Desk
3 Min Read

हरदोई: बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र मे कोथांवा-मलिहाबाद मार्ग पर कोथांवा कस्बा स्थित नर्सरी के निकट रोडवेज बस सामने से आ रहे लकडी लदे ट्रैक्टर ट्राली मे जा भिडी। जिससे चालक रोडवेज बस मे फंस गया। राहगीरों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस UP 32FG 0603 लेकर पहूंचे ईएमटी निर्मल कुमार व पायलेट प्रेमशंकर ने पुलिस की मदद से रोडवेज बस मे फंसे रोडवेज चालक को काफी मशक्क्त के बाद बाहर निकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए।

जहां पर चिकत्सक डॉ. मोहित गुप्ता व डॉ. चंद्रकांत ने परिचालक का प्राथमिक उपचार कर चालक की हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया है। बताते चले जनपद बरेली के थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के भिठोली नगला निवासी अजय तोमर पुत्र वीरपाल सिंह उम्र 35 वर्ष रुहेलखण्ड डिपो बरेली मे रोडवेज बस चालक के पद पर तैनात है। यह जनपद रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर के बीच मे बस नंबर UP 78 KT 9357 चलाता है।

इसकी ड्यूटी ब्रहस्पतिवार को लखनऊ स्थित प्रेरणा स्थल के उद्घाटन मे भाजपा समर्थको को ले जाने के लिए हरदोई जनपद के विकास खंड कोथावा के ग्राम सभा रायपुर सोमवंशी से लगी थी।जिसके लिए यह हरदोई से बुधवार की शाम छह बजे रोडवेज बस लेकर अपने परिचालक मंगल सिंह गंगवार पुत्र मुन्नालाल गंगवार निवासी पटेलनगर थाना मिलक जनपद रामपुर के साथ बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के रायपुर सोमवंशी गांव जा रहा था कि कोथावा-मलिहाबाद मार्ग पर कोथावा कस्बा स्थिति नर्सरी के निकट सामने से आ रहे लकड़ी लदे ट्रैक्टर ट्राली मे जा भिड़ी। जिससे बस चालक अजय तोमर स्टेयरिंग मे फंस गया।

Hardoi News
घने कोहरे के कारण रोडवेज बस लकड़ी लदे ट्रैक्टर ट्राली मे जा टकराई , बस चालक परिचालक घायल…

 

आसपास के गुजर रहे राहगीरो ने इसकी सूचना 108 एम्बुलेंस व पुलिस को दी। सूचना पर 108 एम्बुलेंस UP 32 FG 0603 लेकर पहुचे ईएमटी निर्मल कुमार व पायलेट प्रेमशंकर ने पुलिस की मदद से रोडवेज बस मे फंसे रोडवेज चालक को काफी मशक्क्त के बाद बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेके आये। जहां पर चिकत्सक डॉ मोहित गुप्ता व डॉ चंद्रकांत ने परिचालक का प्रार्थमिक उपचार कर चालक की हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया।

कोतवाल ओमप्रकश सरोज ने बताया कि बस चालक अजय तोमर को अच्छे उपचार हेतु ट्रामा सेंटर लखनऊ व परिचालक मंगल सिंह गंगवार के साथ 108 एम्बुलेंस यूपी बत्तीसUP 32 EG 4399 के ईएमटी विनीत कुमार व पायलेट अजयदीप के साथ ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया है। लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली कब्जे मे है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्ट – शिवम गुप्ता

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Exit mobile version