Hardoi News: मतदाता सूची का ड्राफ्ट आज हुआ जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति

100 News Desk
3 Min Read
Highlights
  • आठ विधानसभा क्षेत्र के ड्राफ्ट रोल में करीब 24.75 लाख मतदाताओं के नाम शामिल
  • एसआईआर अभियान : बीएलओ के माध्यम ड्राफ्ट रोल कराए जाएंगे सार्वजनिक

हरदोई। एसआईआर (विशेष सघन पुनरीक्षण ) अभियान में ड्राफ्ट रोल बनवा लिए गए हैं। आज से अपने-अपने मतदान केंद्र पर आमजन ड्राफ्ट रोल देख सकेंगे। ड्राफ्ट रोल में नाम न होने, नाम, पता आदि में त्रुटि होने और गलत नाम शामिल होने पर दावा-आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। ड्राफ्ट रोल का बीएलओ के माध्यम से सार्वजनिक प्रकाशन कराया गया है।

विधानसभवार फोटोयुक्त मतदाता सूची के एसआईआर अभियान में प्रारूप भरवाए जाने के बाद मैपिंग और नाम सही पाए जाने पर ड्राफ्ट रोल में शामिल किए गए हैं। जिले के विधानसभ क्षेत्रों में ड्राफ्ट रोल में करीब 24.75 लाख नाम शामिल हैं। जबकि एसआईआर अभियान से पहले जून 2025 तक की मतदाता सूची में 30,19,415 नाम शामिल थे। अभियान में गैरहाजिर, शिफ्टेड, डुप्लीकेट और मृतक श्रेणी में करीब 5.44 लाख से अधिक नाम चिह्नित हुए हैं। इन नामों के साथ ही साल 2003 की मतदाता सूची साल 2025 की मतदाता सूची में शामिल नामों की मैपिंग न होने वाले नामों को भी ड्राफ्ट रोल से बाहर रखा गया है।

जिला निर्वाचन कार्यालय की तरफ से ड्राफ्ट रोल को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की तरफ से तैयार कराया गया है। ड्राफ्ट रोल के प्रकाशन के साथ ही अब छह फरवरी तक दावा-आपत्तियां भी ली जाएंगी। जिनका परीक्षण और सत्यापन के बाद निराकरण किया जाएगा। वैसे ड्राफ्ट रोल में नाम न होने से डरने की आवश्यकता नहीं है। दावा-आपत्ति के बाद सत्यापन में सही पाए जाने पर सूची में फिर से नाम शामिल करा लिया जाएगा।

3,328 मतदेय स्थल पर उपलब्ध रहेंगे ड्राफ्ट रोल

उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एसआईआर अभियान के बाद तैयार कराए गए ड्राफ्ट रोल की प्रतियां जिले को प्राप्त हो गईं। ड्राफ्ट रोल को सार्वजनिक किए जाने के लिए सभी बीएलओ को दिए गए हैं। जिससे आठ विधानसभा क्षेत्र के 3,328 मतदेय स्थल पर ड्राफ्ट रोल उपलब्ध रहेंगे।

वर्जन ड्राफ्ट रोल का आमजन परीक्षण अवश्य करें, पात्र वंचित नहीं होंगे।

जिले के लोगों से अपील है कि वह अपने-अपने मतदान केंद्र पर ड्राफ्ट रोल पर परीक्षण अवश्य कर लें। विधानसभावार फोटोयुक्त मतदाता सूची के एसआइआर अभियान में एसआईआर प्रारूप पर सही जानकारी देने वाले मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट रोल में शामिल हैं। फिर भी किसी मतदाता का नाम ड्राफ्ट रोल में नहीं है, तो वह भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से निर्धारित साक्ष्य के साथ दावा-आपत्ति दर्ज करा दें, ताकि उसका सत्यापन कराते हुए आगे की प्रक्रिया पूरी कराई जा सके। जिससे किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहने पाए। – अनुनय झा, जिला निर्वाचन अधिकारी

यह भी पढ़ें: चाउमीन,पिज्जा, बर्गर फास्ट फूड ने ले ली छात्रा की जान, आंतों में हो गया छेद, बचा न पाए डॉक्टर..

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
Leave a Comment