Hardoi News: कांग्रेस ने मनरेगा बचाने का दिया संदेश, कहा गरीबों की जीवन रेखा है मनरेगा, बचाने को करेंगे संग्राम : मंजू मित्रा

100 News Desk
2 Min Read

हरदोई। कांग्रेस सरकार में शुरू की गई महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का नाम बदले जाने से कांग्रेसियों में नाराजगी है। कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम का एलान किया है। इसके लिए मनरेगा बचाओ समिति गठित की गई है। समिति का जिला संयोजक मंजू मित्रा को बनाया गया है। कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मनरेगा गरीबों की जीवन रेखा है। उपेक्षा के कारण मजदूरों का शोषण हो रहा है।

नघेटा रोड स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में मंजू मित्रा ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम के माध्यम से गांव-गांव जाकर मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। उनका हक दिलाया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मनरेगा जैसी ऐतिहासिक योजना देश को दी। भाजपा सरकार इसे कमजोर कर गरीबों पर हमला कर रही है।

शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि मनरेगा में भ्रष्टाचार, काम की कमी और भुगतान में देरी आम बात हो गई है। संग्राम के जरिये सरकार को जवाबदेह बनाया जाएगा। पत्रकार वार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह, सुनीता देवी, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह, गोपाल पांडेय, राजेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Hardoi News: प्रेमी जोड़े ने गांव के बाहर शादी कर, करने के बाद फाँसी लगाकर की आत्महत्या

यह कार्यक्रम होंगे मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत

11 जनवरी – गांधी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि और विरोध। टीवी
12 जनवरी – हरदोई विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायतों में जन चौपाल।
24 जनवरी – गोपामऊ क्षेत्र में जन संवाद कार्यक्रम।
26 जनवरी – संडीला विधानसभा क्षेत्र में जन चौपाल।
3 फरवरी – ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना।

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
2 Comments

Leave a Reply Cancel reply

Exit mobile version