टड़ियावां/हरदोई। आज मंगलवार के दिन क्षेत्राधिकारी हरियावां अजीत चौहान ने पौराणिक 84 कोशीय परिक्रमा मार्ग कर निरीक्षण किया है।
थाना टड़ियावां क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले 84 कोशीय परिक्रमा के पांचवें पड़ाव साखिन गोपालपुर के अंतर्गत परिक्रमा मार्ग मढ़िया चौराहा से चलकर सारीपुर ब्रम्हनान, गोपालपुर,शंखेश्वर मंदिर साखिन व रैन बसेरा रामादल मेला मैदान में सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़े इंतजाम रखने के लिए संबंधित को निर्देश दिए हैं।
इसके अलावा ढपरापुर,अमेठीया बर्रा सराय होकर दधनामाउ पुल तक का निरीक्षण किया है। इस दौरान साखिन पड़ाव प्रभारी डॉ0अनुज गुप्ता, बीडीसी मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे।