हरदोई: कछौना कोतवाली क्षेत्र के टिकारी गांव में चल रही शीत लहर के चलते अपने बच्चे रिकांत पुत्र सुरेन्द्र उम्र 2 वर्ष को मा शैलेन्द्री पत्नी सुरेन्द्र उम्र 35 वर्ष नहलाने के लिए कढाई मे गर्म पानी कर रही थी।
इस दौरान खौलते हुए कढ़ाई का पानी मां बेटे पर गिर गया जिससे मां बेटे दोनों जल गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस UP 32FG 0624 के ईएमटी प्रेमचंद्र व पायलेट ने दोनों मां बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में भर्ती कराया।
यह भी पढ़ें: Hardoi Accident: आमने-सामने बाइक भिड़ंत, सवायजपुर सेमरिया मार्ग पर हुआ हादसा 4 घायल…