टड़ियावां/हरदोई: दिनांक 10 फ़रवरी मंगलवार के दिन राष्ट्रीय क्रम मुक्ति दिवस के अंतर्गत डी ई आई सी मैनेजर मो0 शाहिद के तत्वावधान में सीएचसी अधीक्षक डॉ0 सुशील कुमार कनौजिया के नेतृत्व में आर बी एस के टीम ए व बी द्वारा सर्वोदय आश्रम सिकन्दरपुर, अनिल पब्लिक स्कूल व गौतम बुद्ध पब्लिक स्कूल टड़ियावां में छात्र छात्राओं व अध्यापकों को एल्बेंडाजोल टैबलेट उपयोग करने का तरीका व इसके फायदे बताए गए तथा उक्त विद्यालयों में उपस्थित सभी बच्चों व अध्यापकों को दवाई खिलाई गई।
इस कार्यक्रम के दौरान डॉ0आर एल गुप्ता अनुज, डॉ0 सुरुचि गुप्ता, डॉ0 वीणा गुप्ता, डॉ0 धीरेंद्र प्रताप, ए एन एम मनोज कुमारी, रिंकी व ऑप्टोमेट्रिक बलराम गुप्ता, आशीष कुमार आदि विद्यालयों के बच्चे व अध्यापक मौजूद रहे।
रिपोर्ट – सईद अहमद