Hardoi News: अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

100 News Desk
2 Min Read

हरदोई। टड़ियांवा थाना क्षेत्र के ग्राम खेरिया मजरा नेवादा में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
थाना क्षेत्र के गांव खेरिया निवासी ओमकार पुत्र दुर्योधन उम्र करीब 20 वर्ष ने मंगलवार की बीती रात अपने घर के अंदर कमरे के सामने बरामदे में रखी बल्ली से मफलर के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुबह जब घरवाले जागे तो ओमकार का शव लटकता देख उनके होश उड़ गए और घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर घटना पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने जाँच पड़ताल कर शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार ओमकार चार भाइयों में तीसरे नंबर का था और अविवाहित था। वह कक्षा 12 का छात्र था तथा कस्बे के एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था।

यह भी पढ़ें: लापरवाह 17 चिकित्साधिकारियों को किया बर्खास्त, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का ऐक्शन…

पढ़ाई के साथ-साथ वह आर्मी की तैयारी भी कर रहा था। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। थानाध्यक्ष टड़ियावां ने बताया शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, अग्रिम कार्यवाही प्रचलित हैं।

रिपोर्ट – सईद अहमद

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
1 Comment