Hardoi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार दर्जी की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत…

100 News Desk
1 Min Read


हरदोई: माधौगंज अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार दर्जी की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के राघौपुर चौकी अंतर्गत महनीपुर गांव निवासी मुकेश (21) बुधवार शाम दुकान बंद कर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान गंगा एक्सप्रेस-वे मानीमऊ-तपनौर मार्ग के सामने अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पत्नी काजल देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि मुकेश की शादी महज छह माह पूर्व लोनार थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में हुई थी। मुकेश राघौपुर चौराहा स्थित एक कपड़े की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – सईद अहमद

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
Leave a Comment