Hardoi News: मार्ग निर्माण के लिए शासन काे भेजा गया प्रस्ताव, इस पर जिलाधिकारी ने रिमाइंडर भेजे जाने के दिए निर्देश….

100 News Desk
2 Min Read
हरदोई डीएम अनुनय झा

हरदोई। स्वामी विवेकानंद सभागार में शुक्रवार शाम जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक हुई। बैठक में जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण कराने पर चर्चा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गंगादेवी विद्यालय मार्ग से शुगरमिल कॉलोनी तक स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएं। साथ ही सड़क का चौड़ीकरण भी कराया जाए।

हथौड़ा से बेरुआ थान गांव की सड़क खराब होने का मामला सामने आने पर अधिकारियों ने बताया कि मार्ग निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन काे भेजा गया है। इस पर जिलाधिकारी ने रिमाइंडर भेजे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएसएन डिग्री कॉलेज के सामने की तरफ सीसीरोड बनाने के संबंध में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को दिए। बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि खराब विद्युत पोल या तो बदलवाए जाएं या फिर इनकी वृहद मरम्मत कराई जाए। उद्यमियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश उन्हाेंने दिए। बैठक में सीडीओ सान्या छाबड़ा, उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Hardoi: राहुल गांधी के साथ असम में हुई घटना के विरोध में करना चाहते थे प्रदर्शन, पुलिस ने गांधी भवन में ही जड़ा ताला

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
Leave a Comment