Hardoi News: घर जा रहे पैदल व्यक्ति को बाईक ने मारी टक्कर, तीन घायल

कोथावा-अतरौली मार्ग पर बंशीपारा मोड़ के निकट हुयी घटना…

100 News Desk
2 Min Read

हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र मे कोथावा-अतरौली मार्ग पर बंशीपारा मोड़ के निकट घर जा रहे पैदल व्यक्ति को बाईक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पैदल जा रहे व्यक्ति समेत बाईक पर सवार तीन लोंग घायल हो गए। राहगीर धर्मेन्द्र सिंह की सूचना पर पहुंची 102 एम्बुलेंस UP 32FG 1133 लेकर पहुचे ईएमटी सुनील कुमार पाल व पायलेट हरीश कुमार ने तीनो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावा मे भर्ती कराया। जहां चिकत्सक डॉ चंद्रकांत ने तीनो की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया

जनपद सीतापुर के थाना सदना क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी अनलजीत राज पुत्र रामस्वरूप उम्र 19 वर्ष अपने भाई कमलजीत के साथ बी ए का पेपर देकर गौसगंज से बाईक पर सवार होकर घर जा रहे थे। कि बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र मे कोथावा-अतरौली मार्ग पर बंशीपारा मोड़ के निकट बंशीपुर गांव निवासी मनोज पुत्र मुंशीलाल उम्र 35 वर्ष खेत से पैदल घर जा रहे युवक को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें: Hardoi News: नेत्र शिविर का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारम्भ

टक्कर लगने से तीन लोंग घायल हो गए। राहगीर धर्मेन्द्र सिंह की सूचना पर पहुंची 102 एम्बुलेंस लेकर पहूंचे ईएमटी सुनील कुमार पाल व पायलेट हरीश कुमार ने तीनो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावा मे भर्ती कराया। जहां चिकत्सक डॉ चंद्रकांत ने तीनो की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया।

रिपोर्ट – शिवम गुप्ता

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
1 Comment
Exit mobile version