हरदोई। पिहानी थाना क्षेत्र में हरदोई-पिहानी मार्ग पर बुआ की मिट्टी देखकर लौट रहे दंपति की बाइक में चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए आसपास के राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस UP 32FG 0632 लेकर पहुंचे ईएमटी देवेंद्र कुमार शर्मा व पायलेट सतेंद्र ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक डॉ अरुण ने दंपति की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के आजादनगर निवासी अनुपम पुत्र राम लोटन उम्र 40 वर्ष अपनी पत्नी नीता उम्र 38 वर्ष के साथ बुआ की मिट्टी देखकर वापस घर लौट रहा था।पिहानी थाना क्षेत्र में हरदोई-पिहानी मार्ग पर पुलेला स्थित बरमबाबा समीप चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए आसपास के राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस लेकर पहुंचे ईएमटी देवेंद्र कुमार शर्मा व पायलेट सतेंद्र ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी में भर्ती कराया।जहां पर चिकित्सक डॉ अरुण ने दंपति की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया है।
रिपोर्ट -शिवम गुप्ता