हरदोई। आवारा जानवरो का क्षेत्र मे इतना आतंक मच गया है। कि कुछ पूछो ही मत, एक वाक्या जनपद हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र के बखरिया गांव मे हुआ जहां 40 वर्षीय दुलारे पुत्र पुशे को आवारा साढ ने दौड़ा लिया। जिससे 40 वर्षीय युवक अपनी जान बचाने के लिए खेतो की तरफ भागा। लेकिन वहां कटीले तारो ने जख्मी कर युवक को घायल कर दिया। राहगीरो की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस UP 32EG 48 44 के एमटी सुमित सिंह व पायलट रविंद्र कुमार ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सको ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया।
पिहानी थाना क्षेत्र के बखरिया गांव निवासी दुलारे पुत्र पूसे उम्र 40 वर्ष खेत मे खड़ी फसल को देखने के लिए गए हुए थे। इस दौरान आवारा सांडों ने हमले करने की नियत से उन्हें दौड़ा लिया। खेत मे लगे कटीले तारो ने उन्हें घायल कर दिया। राहगीरो की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के एमटी सुमित सिंह व पायलट रविंद्र कुमार ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सको ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया।
रिपोर्ट – शिवम गुप्ता
यह भी पढ़ें: जन्मतिथि और नाम का नहीं बनाएं पासवर्ड, व्हाट्सएप पर लगाएं टू स्टेप लॉक…