तेज रफ्तार पिकप डाला पलटने से 13 घायल, हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर अटवा आशिगवा समीप हुआ हादसा, जिला अस्पताल रेफर…

100 News Desk
2 Min Read

हरदोई। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में हरदोई शाहजहांपुर मार्ग पर अटवा आशिगवा मोड समीप तेज रफ्तार पिकप डाला पलटने से 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के राहगीरों की सूचना पर पहुंची 102 एम्बुलेंस व 108 एम्बुलेंस की चार गाड़ियों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र मे हरदोई शाहजहांपुर मार्ग पर अटवा आशिगवा मोड समीप शनिवार देर शाम पिकप डाला अचानक पलट गया। जिससे पिकप डाले मे बैठे (1)शिवा पुत्र कौशल उम्र 30 वर्ष, निवासी टोडरपुर थाना बेहटा गोकुल, (2)रामसागर पुत्र कालिका उम्र 55 वर्ष निवासी मोहद्दीपुर थाना बेहटा गोकुल,(3) पप्पू पुत्र सुभाष उम्र 30 वर्ष निवासी जमालपुर थाना बेहटा गोकुल, (4) अभिषेक पुत्र कल्लू दीक्षित उम्र 25 वर्ष निवासी टोडरपुर थाना बेहटा गोकुल, (5) ईश्वरचंद्र पुत्र अर्जुन उम्र 50 वर्ष निवासी बेहटाधीर थाना बेहटागोकुल, (6)श्यामपाल पुत्र मगरेलाल उम्र 45 वर्ष निवासी सिकंदरपुर थाना बेहटा गोकुल, (7) धनीराम पुत्र चंद्रिका उम्र 40 वर्ष निवासी निज़ामपुर थाना बेहटागोकुल, (8)विपिन पुत्र रामनरेश उम्र 28 वर्ष निवासी फर्मपुर थाना मंझिला, (9) सरस्वती पत्नी सोमपाल उम्र 23 वर्ष निवासी रसूलपुर थाना सांडी, (10) नजमा पुत्री यूनुस उम्र 24 वर्ष निवासी काशीराम कालोनी थाना कोतवाली देहात सहित 13 लोंग गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के राहगीरों की सूचना पर पहुंची 102 एम्बुलेंस व 108 एम्बुलेंस की चार गाड़ियों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि पिकप डाला कब्जे मे है। कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्ट – शिवम गुप्ता

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Exit mobile version