Asha Bhosle Death: दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं, 92 वर्ष की आयु में सुरों की मल्लिका का मुंबई में निधन

100 News Desk
2 Min Read

Asha Bhosle Death News : बॉलीवुड की दिग्गज गायिका और दिवंगत लता मंगेशकर की बहन और भारत की सुर सम्राज्ञी आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। उन्होंने 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। एक दिन पहले ही उन्हें सीने में इंफेक्शन की शिकायत के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने बताया कि मां नहीं रहीं, शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा।

नियति का संयोग देखिए कि…आशा भोसले और बड़ी बहन लता मंगेशकर के निधन की उम्र एक ही है। लता मंगेशकर ने 6 फरवरी 2022 को 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी तो वहीं आशा भोसले ने भी 92 साल की उम्र ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। दोनों ने एक ही दिन यानी रविवार को ही इस जग को अलविदा कहा था। आशा ताई के निधन पर पूरा देश, पूरा बॉलीवुड शोकाकुल है। पार्श्व गायिका के रूप में उन्होंने हज़ारो फ़िल्मों एवं संगीत एल्बम्स में अपनी आवाज़ दी। उनके गाये हुए गीतों को भारत की कई पीढ़ियों ने सुना और गुनगुनाया है।

आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली जिले में हुआ था, वे प्रसिद्ध गायक और रंगमंच कलाकार दीनानाथ मंगेशकर की बेटी थीं। छोटी उम्र से ही आशा और लता ने परिवार की जिम्मेदारी संभाली। आशा भोसले ने 20 से ज्यादा भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। 1943 में उन्होंने मराठी फिल्म ‘माझा बाल’ में पहला गीत गाया, जबकि 1948 में हिंदी फिल्म ‘चुनरिया’ के गीत ‘सावन आया’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फिल्म जगत की तमाम हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Exit mobile version