महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन, बारामती में हुआ हादसा, अजित पवार के निधन पर नेताओं की प्रतिक्रियाएं

100 News Desk
5 Min Read

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में आज एक युग का अंत हो गया। राज्य के उपमुख्यमंत्री और दिग्गज नेता अजित पवार का बारामती के पास एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया। इस घटना से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। यह हादसा पुणे जिले के बारामती में हुआ, जो उनका अपना राजनीतिक गढ़ माना जाता है। इस खबर के सामने आते ही पूरे महाराष्ट्र और विशेषकर बारामती के लोग गहरे सदमे में हैं। अपने चहेते नेता के अचानक जाने से हर कोई स्तब्ध है। इस घटना से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। कई दलों के नेताओं ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

रक्षा मंत्री ने जताया दुख

इस दुखद घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार के असामयिक निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ है। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में वे महाराष्ट्र के विकास और समृद्धि के प्रति समर्पित रहे। वे जनहित में अपनी करुणा और लोकसेवा के प्रति अटूट निष्ठा के लिए जाने जाते थे। मैं उनके परिवार, शुभचिंतकों और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।”

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अजीत पवार की पत्नी से की बात

विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “मैं पूरे पवार परिवार और उनके समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैंने अजीत पवार की पत्नी और सुप्रिया जी (सुप्रिया सुले) से बात की है।”

शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने जताया दुख

इस घटना पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी कहती हैं, “यह बेहद चौंकाने वाला, दर्दनाक और दिल दहला देने वाला है। हमारे बीच मतभेद रहे हैं, लेकिन हमने साथ मिलकर काम किया है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जताया दुख

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “आज हम सभी शोक में हैं। वे मेरे घनिष्ठ मित्र और महाराष्ट्र के एक दिग्गज नेता थे।”

नितिन गडकरी बोले यह एक बहुत बड़ी क्षति

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की विमान दुर्घटना में निधन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, “अजीत पवार का निधन दुर्भाग्यपूर्ण है। वे राजनीति में मेरे घनिष्ठ मित्र थे और हमारे पारिवारिक संबंध भी थे। उनका निधन एक बहुत बड़ी क्षति है।

केंद्रीय मंत्री ने व्यक्त की गहरी संवेदना

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, “यह एक दुखद घटना है। वे महाराष्ट्र के लोकप्रिय नेता थे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक के दौरान, कैबिनेट ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने जताया दुख

केंद्रीय मंत्री ने सीआर पाटिल ने जताया दुख

इमरान मसूद बोले ऊर्जावान नेता का अचानक निधन बहुत दुखद

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की चार्टर विमान दुर्घटना में मृत्यु पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, “इतने ऊर्जावान नेता का अचानक निधन बहुत दुखद है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।”

यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जताया दुख

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “हमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के बारे में बेहद दुखद खबर मिली है। मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर उनके परिवार और पार्टी सदस्यों को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें।”

सांसद अरविंद सावंत ने कहा, “मैंने हमेशा उनकी बात मानी। वे एक साहसी व्यक्ति थे। बारामती क्षेत्र के विकास में उनकी बड़ी भूमिका थी। मैं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

TAGGED:
Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
Leave a Comment