अगर आप बार-बार हवाई सफर करते हैं तो यह जानकारी आपके लिए बेहद अहम है। हाल के समय में लिथियम बैटरी से चलने वाले पावर बैंक की वजह से विमान में आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं और ऐसे कई मामले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामने आ चुके हैं।
इसे गंभीरता से लेते हुए भारत के विमानन नियामक DGCA ने नए और सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन नियमों के तहत अब उड़ान के दौरान पावर बैंक से मोबाइल या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को चार्ज करने की अनुमति नहीं होगी। DGCA ने चेतावनी दी है कि लिथियम बैटरियां विमान के लिए बड़ा सुरक्षा जोखिम बन सकती हैं।