राजनीति रंग ना दें’, अजित पवार के निधन पर शरद पवार की पहली प्रतिक्रिया ‘यह केवल हादसा…

100 News Desk
3 Min Read

मुम्बई: महाराष्ट्र के बारामती में मंगलवार सुबह हुए विमान हादसे ने देशभर की राजनीति और पवार परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया। इस हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन की खबर फैलते ही राज्यभर में माहौल गमगीन हो गया। ऐसे में अब महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता और एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने अपने भतीजे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बारामती विमान हादसे में निधन पर पहली प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से एक हादसा था और इसमें राजनीति की कोई भूमिका नहीं है। शरद पवार ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। पूरे परिवार और राज्य के लिए यह अपूरणीय क्षति है। लेकिन इसे राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं देखा जाना चाहिए। यह सिर्फ एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था। उन्होंने सभी से अपील की कि इस हादसे को राजनीतिक रंग न दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस समय परिवार और प्रियजनों का समर्थन करना सबसे जरूरी है।

सीएम ममता के बयान के बाद राजनीति हलचल तेज

बता दें कि ये पूरा मामला तब शुरू हुआ जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस हादसे को लेकर साजिश की आशंका जताई और मांग की कि इस मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच हो। ममता ने कहा कि अब देश में नेताओं की सुरक्षा और सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह केवल सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा करती हैं। क्योंकि उनके अनुसार जांच एजेंसियों की स्वतंत्रता अब खत्म हो गई है।

शरद पवार ने दी प्रतिक्रिया

इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने जनता और राजनीतिक पार्टियों से संयम रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह हादसा शुद्ध रूप से एक दुर्घटना है। और इसे राजनीति से जोड़कर देखने की जरूरत नहीं है। शरद पवार ने कहा कि यह केवल एक दुर्घटना है! इसमें राजनीति की कोई बात नहीं है। राज्य ने बहुत बड़ा नुकसान सहा है, जिसे कोई पूरा नहीं कर सकता।

शरद पवार ने विपक्षी पार्टियों को दिया संदेश

गौरतलब है कि शरद पवार की यह प्रतिक्रिया उनके भतीजे अजित पवार की मौत के बाद सार्वजनिक रूप से पहली प्रतिक्रिया मानी जा रही है। उन्होंने विपक्षी पार्टियों को भी संदेश दिया कि इस दुखद घटना का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश न करें। हादसे के बारे में शुरुआती जांच रिपोर्ट में पता चला है कि बोम्बार्डियर लीरजेट 45 विमान तकनीकी रूप से पूरी तरह सुरक्षित था और उसमें कोई तकनीकी खराबी नहीं थी। विमान के दोनों पायलट सुस्वीकृत और उड़ान के लिए चिकित्सकीय रूप से फिट थे।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Exit mobile version