जिंदगी से ऊब गई हूं , सुसाइड नोट में लिखा….नौकरी न मिलने से छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

100 News Desk
3 Min Read

बरेली: नवाबगंज क्षेत्र के बिजोरिया रेलवे स्टेशन के पास क्रॉसिंग पर ट्रेन से कटकर युवती ने आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े बजे की है। मृतका की पहचान गुलनाज उर्फ नरगिस पुत्री फहीम निवासी लाला मार्केट नवाबगंज के रूप में हुई। उसके पर्स में सुसाइड नोट मिला, जिसमें आत्महत्या करने की बात लिखी है। परिजनों ने बताया कि गुलनाज नौकरी न मिलने से परेशान थी। घटनास्थल पीलीभीत रेलवे पुलिस के क्षेत्र में आता है। वहां की रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम कराया है।

नवाबगंज के मोहल्ला लल्ला मार्केट में फहीम अपने परिवार के साथ रहते हैं। फहीम ने बताया कि उनकी बेटी गुलनाज उर्फ नरर्गिस (उम्र 26 वर्ष) बरेली के इंस्टीट्यूट में परीक्षा की तैयारी कर रही थी। सोमवार को गुलनाज परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। बिजौरिया रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग पर गुलनाज ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवती को लेकर सीएचसी नवाबगंज पहुंची।

चिकित्सकों ने परीक्षण करने के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल अरूण कुमार श्रीवास्तव और चौकी इंचार्ज सुनील कुमार टीम के साथ पहुंच गए। कुछ समय बाद पहुंची पीलीभीत रेलवे पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को रवाना हो गई।

मां को सलाम कर बोली- अपना ख्याल रखना

परिजनों ने बताया कि गुलनाज सुबह सात बजे घर से निकलते हुए अपनी मां शहनाज से बोली, मैं जा रही हूं अपना ख्याल रखना। देर हो रही है, बस छूट जाएगी। उन्हें क्या पता था बेटी बस के बजाय ट्रेन से जा रही है और कभी लौट कर नहीं आएगी। बताया कि गुलनाज ने बैंक से निकाले दस हजार रुपये और झुमके अलमारी में रखे थे। यह बात उसने सुसाइड नोट में लिखी है। परिजनों ने बताया कि गुलनाज ने बीएससी करने डीएलएड किया था। सीटीईटी व यूपीटेट भी पास कर चुकी थी। नौकरी न मिलने से परेशान थी।

गुलनाज के पर्स में मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि मैंने दस हजार रुपये और कानों के झुमके अलमारी में रख दिए हैं। किसी भी बैंक में अब रुपये नहीं हैं। मैं अपनी जिदंगी से ऊब चुकी हूं। कोई कार्रवाई नहीं की जाए। सभी लोग खुश रहना। अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रही हूं। किसी को परेशान न किया जाए

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
1 Comment